#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद9102277708:- धनबाद। स्टेशन रोड स्थित चर्च के बाहर महापौर प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल की ओर से असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गरीबों, श्रमिकों एवं राहगीरों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया।
अंकुर अग्रवाल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित रहे और वितरण कार्य में सहयोग किया। भोजन प्राप्त कर लाभुकों ने आभार जताया और इस पहल की सराहना की। यह आयोजन सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
@coalcitynewz #coalcitynewz#DhanbadDistrict#Dhanbad#CoalCity#Jharkhand#DhanbadNews#CoalCityNews#Jharia#Katras#Sindri
#Hirapur#BankMore#DhanbadUpdates#DhanbadLive#DhanbadCity#jharkhandnewslive

