अपराध नियंत्रण में धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, राज्य में ओवरऑल परफॉर्मेंस में अव्वल

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- धनबाद पुलिस को अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रभात कुमार ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए सख्त लक्ष्य निर्धारित किए। उनके नेतृत्व में लंबित मामलों की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में जिले में कुल 6415 कांड दर्ज किए गए, जिनमें से 5275 कांडों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। कांड निष्पादन की इस उपलब्धि ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बेहतर रणनीति, नियमित समीक्षा और प्रभावी पुलिसिंग के चलते धनबाद पुलिस ने ओवरऑल परफॉर्मेंस में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।

@coalcitynewz #coalcitynew#Dhanbad#Jharkhand#झारखंड#कोयलांचल#Koylanchal#CoalCity#स्थानीय_समाचार#LocalNews#समाज#Social#Mali#MalakarManch#MalakarSamaj#NewsUpdate

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *