#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- झरिया थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सरस्वती पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, ध्वनि विस्तारक यंत्र के निर्धारित मानकों का पालन करने, जुलूस व प्रतिमा विसर्जन के समय सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
साथ ही उन्होंने कहा कि शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने शांतिपूर्ण ढंग से सरस्वती पूजा मनाने का संकल्प लिया।
@coalcitynewz #coalcitynewz
#SaraswatiPuja#JhariaNews#JhariaThana#ShantiSamitiMeeting#FestivalSecurity#PeaceCommittee#LocalNews#HindiNews

