#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद (9102277708):- ठंड से राहत और मानवीय संवेदना के उद्देश्य से आयुष फाउंडेशन धनबाद के तत्वावधान में कुल्टी क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 50 से 65 वर्ष आयु वर्ग के वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब 85 वर्षीय एक वृद्ध महिला को कंबल प्रदान किया गया—उनके चेहरे की मुस्कान और आंखों की चमक ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।
आयुष फाउंडेशन धनबाद के अध्यक्ष गणेश शर्मा ने दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में छोटे-छोटे सेवा कार्य भी जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि संस्था आगे भी इसी तरह मानव सेवा के कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हिंदू परिषद के अध्यक्ष राम सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची मानवता है। कार्यक्रम के दौरान कंबल के साथ-साथ वृद्धजनों के लिए नाश्ते की भी व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें अपनापन और सम्मान का अनुभव हो सके।
इस सेवा कार्य में राम सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। वहीं किसान विकास ट्रस्ट से मगधेश कुमार, आयुष फाउंडेशन धनबाद से बाबूलाल, नीरू देवी, प्रीतम साव सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी के सहयोग से यह दिन सेवा, संवेदना और सम्मान का प्रतीक बन गया।
@coalcitynewz #coalcitynewz#AyushFoundation#Dhanbad#Kulti#News#BreakingNews#LatestNews#BigNews#TodayNews#HindiNews#TaazaKhabar#Samachar#LocalNews#NationalNews#NewsUpdate

