*उपायुक्त ने किया झारशिल्प का उद्घाटन*

*_बेलगड़िया में महिलाओं मिलेगा बाँस व जूट कला का प्रशिक्षण_*

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने सोमवार को बेलगड़िया टाउनशिप के फेज 5 में झारशिल्प का उद्घाटनल दीप प्रज्वलन कर किया। यह एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन का एक्सटेंशन सेंटर है। यह बेलगड़िया टाउनशिप में महिलाओं के कौशल विकास एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस केंद्र में महिलाओं को बाँस और जूट कला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जिला प्रशासन, जेआरडीए तथा बीसीसीएल के सहयोग से प्रारंभ किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को पारंपरिक हस्तशिल्प के माध्यम से आजीविका के अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने बेलगड़िया में प्रस्तावित आगामी विकासात्मक पहलों की जानकारी दी। महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा इसका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन की सीईओ डॉ. आकांक्षा सिन्हा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र की अवधारणा, उद्देश्य एवं महिलाओं के लिए इसके दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डाला।

वहीं प्रो. धीरज कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, उत्पाद विकास तथा विपणन (मार्केटिंग) की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह केंद्र महिलाओं को केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि बाजार से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, विशिष्ट अतिथि सह आईआईटी आईएसएम के उप निदेशक प्रो. धीरज कुमार, झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक श्री मिथिलेश कुमार निदेशक डीआरडीबी श्री राजीव रंजन के अलावा सैंकड़ों की संख्या में‌ स्थानीय महिला, स्वयं सहायता समूह की सदस्य एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

#PRD#Dhanbad#DhanbadDistrict#Dhanbad#CoalCity#Jharkhand#DhanbadNews#Jharia#Katras#Sindri#Hirapur#BankMore#DhanbadUpdates#DhanbadLive#DhanbadCity#JharkhandNews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *