*एफपीओ को सहायता अनुदान देने के लिए डीडीसी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न*

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में फार्मर प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) को सहायता अनुदान देने के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित फार्मर प्रोड्यूसर्स आर्गेनाइजेशन को ग्रांट योजना के तहत जिले में संचालित एफपीओ को सहायता अनुदान का प्रावधान है। एफपीओ पोर्टल पर धनबाद के बलियापुर कृषि उत्थान महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सहित दो आवेदन प्राप्त हुए हैं।

योजना के योग्यता मापदंड के मूल्यांकन के आधार पर समिति ने गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को ग्रांट देने का अनुमोदन किया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती उषा किरण, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ बृजेश कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी श्री जनार्दन शर्मा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री मधुकर शुक्ला, जेएसएलपीएस व एलडीएम कार्यालय के प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान श्री कयूम अंसारी उपस्थित थे।

#PRD#Dhanbad @coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *