#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबद/#झरिया: कोयलांचल के वरीय पत्रकार मुक्तेश्वर मिश्र की पूज्य माता जी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत सहित पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति और पारिवारिक मूल्यों के लिए जानी जाने वाली माता जी के निधन को क्षेत्र ने एक अपूरणीय क्षति के रूप में महसूस किया।
दिवंगत माता जी का अंतिम संस्कार झरिया गौशाला में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जहां उनके पुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार मुक्तेश्वर मिश्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, पत्रकार साथी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर कोल सिटी न्यूज़ के संपादक रोशन गुप्ता, फ्रीडम फाइटर के संपादक विष्णु शंकर उपाध्याय, फ्रीडम फाइटर के ब्यूरो चीफ अजय रवानी, अग्रवाल, पत्रकार सीडी मिश्रा, अभिषेक अग्रवाल, आचार्य बलदेव पांडे, पंडित विनोद मिश्र, पंडित राजीव पांडे, बालिका विद्या मंदिर के सचिव गणेश अग्रवाल, सदस्य सौरभ शर्मा, दीपक साव, देवेश राज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
@coalcitynewz #coalcitynewz
#Koylanchal#Jharia#SeniorJournalist#MukteshwarMishra#Obituary#Condolence#Demise#LastRites#JhariaGaushala#Tribute#Journalism#CoalCity#CoalCityNews#Dhanbad

