#गणतंत्र_दिवस पर #मारवाड़ी_युवा_मंच#झरिया#समृद्धि_शाखा की #पहल

आंगनवाड़ी बच्चों के बीच फूड पैकेट व केक वितरण

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- गणतंत्र दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच झरिया समृद्धि शाखा द्वारा झरिया स्थित आंगनवाड़ी स्कूल के बच्चों के बीच फूड पैकेट एवं केक का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व को बच्चों के साथ खुशी और उत्साहपूर्वक मनाना तथा उनमें देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर कुल 45 बच्चों को स्नैक्स वितरित किए गए, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गणतंत्र दिवस को लेकर खुशी जाहिर की और आयोजन का आनंद लिया।

मौके पर शाखा अध्यक्ष जया अग्रवाल, सचिव निशा अग्रवाल, अनु अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी जनसंपर्क सूचना अधिकारी पायल मित्तल एवं वर्षा तुलस्यान ने दी।

#coalcitynewz#jharianews

#MarwadiYuvaManch#Jharia#SamriddhiShakha#RepublicDay#GantantraDiwas#AnganwadiChildren#FoodPacketDistribution#SocialWork#DeshBhakti#CommunityService

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *