#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया 9102277708:- बस्ताकोला 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला में जिला स्तरीय कार्यकर्ता संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व बस्ताकोला के विभिन्न क्षेत्रों से होकर भव्य नशा उन्मूलन रैली निकाली गई, जो पुनः गायत्री मंदिर परिसर पहुंची।
गोष्ठी में जिले के ट्रस्टीगण, प्रखंड प्रभारी, व्यवस्थापक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर शिशु विहार की प्राचार्या श्रीमती लोपामुद्रा को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य प्रबंध ट्रस्टी विभूति शरण सिंह ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमार भृगु, विमल चंद्र दास, नरेश भट्ट, विनोद कुमार साहू, प्रयाग स्वर्णकार, अरविंद स्वर्णकार, ममता सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।
जानकारी: आरती शर्मा, महिला प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी ने दी।
@coalcitynewz #coalcitynewz#GayatriShaktiPeeth#Bastacola#SwamiVivekanandaJayanti#NationalYouthDay#WorkersPledgeProgram#AntiDrugRally

