गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला में जरूरतमंदों को कंबल वितरण, तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन घोषित

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- आज 17 जनवरी को गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला में कड़ाके की ठंड को देखते हुए आसपास के जरूरतमंद भाई-बहनों को कंबल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह की सुपुत्री सुश्री शताक्षी सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गायत्री परिवार की श्रीमती आरती शर्मा ने जानकारी दी कि शक्तिपीठ में 21 से 23 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें 12 घंटे का गायत्री चालीसा पाठ, अखंड जाप एवं पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ शामिल है। 23 जनवरी को पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक जन्मदिवस एवं वसंत पर्व भी सामूहिक रूप से मनाया जाएगा। तीनों दिन श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

@coalcitynewz #coalcitynewz#GayatriShaktiPeeth#Bastacolla#KambalVitaran#SevaAurSanskar#GayatriParivar#ShraddhaAurSeva#SpiritualProgram#GayatriMahaYagya#VasantParv#Jharia

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *