#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- आज 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी एवं परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिवस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला में पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजन हुआ।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों परिजनों ने यज्ञ में आहुति देकर सद्कर्मों का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरस्वती पूजन, विशेष पूजन, दीक्षा, विद्यारंभ, नामकरण, अन्नप्राशन संस्कार एवं 40 दिवसीय साधना अभियान का संकल्प संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ट्रस्ट मंडल, गायत्री परिवार के सक्रिय परिजन एवं महिला प्रकोष्ठ का सराहनीय योगदान रहा।
@coalcitynewz #coalcitynewz#gayatrishaktipeeth#Bastacolla#BasantPanchami#GayatriYagya#PanditShriramSharma#GayatriParivar#DhanbadNews

