#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया/#धनबाद:- अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ बस्ता कोला में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य जिलेभर में जनजागरण अभियान, गांव-गांव बाल संस्कार केंद्र खोलना, नशा उन्मूलन, युवाओं को गायत्री परिवार से जोड़ना तथा विराट पुस्तकमेला आयोजित करने का सामूहिक संकल्प लेना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां गायत्री, गुरुदेव एवं माताजी के पूजन के बाद गायत्री मंत्र से हुआ। सम्मेलन में जिले के आठों प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला महिला मीडिया प्रभारी श्रीमती आरती शर्मा ने जानकारी दी कि 15 फरवरी को गायत्री शक्तिपीठ में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा, जिसमें ऑपरेशन योग्य मरीजों को खरकिया हॉस्पिटल भेजा जाएगा। शिविर के प्रभारी श्री भगवानदास होंगे।
@coalcitynewz #coalcitynewz#GayatriParivar#GayatriShaktipeeth#BastaKola#DistrictConference#JanJagranAbhiyan#BalSanskar#NashaMuktiAbhiyan#YouthAwareness#GayatriMantra#Dhanbad#Jharkhand#SocialAwareness#FreeEyeCheckup#SevaAurSanskar

