#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया/#धनबाद:- सामाजिक संस्था यूथ कांसेप्ट ने रविवार को धनबाद नगर निगम के झरिया क्षेत्र में व्याप्त गंभीर वायु प्रदूषण के खिलाफ जनजागरूकता के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान झरिया नीचे कुल्ही, ऊपर कुल्ही, शाह नगर और इंदिरा चौक सहित कई इलाकों में आयोजित किया गया, जहां संस्था के सदस्यों ने आम लोगों से संवाद कर प्रदूषण के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।
इस दौरान संस्था के अखलाक अहमद ने कहा कि धनबाद नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है और झरिया में भी चुनावी माहौल बन चुका है। सभी राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र तैयार हैं, लेकिन झरिया की सबसे गंभीर समस्या वायु प्रदूषण के समाधान पर कोई ठोस चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जब सांस लेने लायक हवा ही नहीं बचेगी, तो विकास कार्यों का कोई महत्व नहीं रह जाएगा।
मो. अखलाक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने परिवार और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए अभी जागरूक होकर आवाज उठाना बेहद जरूरी है। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में झरिया की हवा इतनी जहरीली हो सकती है कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान पूरे चुनावी महासमर के दौरान झरिया के विभिन्न वार्डों में चलाया जाएगा, ताकि आमजन प्रत्याशियों से वायु प्रदूषण जैसे मूलभूत मुद्दे पर सवाल कर सकें।
हस्ताक्षर अभियान में संस्था के अंसार अली खान, बबलू, नदीम, शशिकांत, मो. सज्जाद, मो. अदनान, संतोष कुमार, शुभम शर्मा, रफीक, अमजद खान, साहिल खान, बिट्टू कुमार, असफाक अहमद, मो. गुलाम सहित कई सदस्य शामिल रहे।
@coalcitynewz #coalcitynewz#DhanbadDistrict#Dhanbad#Jharkhand#CoalCity#Koylanchal#Jharia#Sindri#Govindpur#Katras#BankMore#DhanbadNews#DhanbadUpdates

