#कोल_सिटी_न्यूज़#बिहार/#पटना: आज श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी श्री अशोक कुमार ‘मुन्ना’ एवं श्री परमहंस कुमार के समक्ष जदयू प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर प्रस्तावक के रूप में मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, पूर्व मंत्री सह विधायक श्री रत्नेश सदा, पूर्व मंत्री सह विधायक श्रीमती शीला मंडल तथा डॉ. पूनम सिन्हा उपस्थित रहीं।
नामांकन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री श्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह ‘गांधी’, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक श्री रामसेवक सिंह कुशवाहा तथा राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।
इसके अलावा विधायक श्री अजय कुमार चौधरी, विधायक श्री इंद्रेव पटेल, विधायक श्री बबलू मंडल, पूर्व मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, श्री अनिल कुमार, श्री नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्री वासुदेव कुशवाहा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेतागण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
#coalcitynewz @coalcitynewz
#Bihar#BiharNews#BiharUpdates#BiharState#BiharIndia#PrideOfBihar#IncredibleBihar#BiharCulture#BiharDevelopment#BiharPolitics

