जनसंपर्क अभियान में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को मिल रहा जनसमर्थन, जगह-जगह भव्य स्वागत

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर उन्होंने आमजनों से सीधा संवाद स्थापित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्मिक नगर में मातृशक्ति ने आत्मीयता, उत्साह और विश्वास के साथ उनका भव्य स्वागत कर पूर्ण समर्थन का आशीर्वाद दिया। वहीं धनसार में देवतुल्य जनता और मजदूर भाइयों से आत्मीय मुलाकात कर उनका स्नेह और समर्थन प्राप्त हुआ।

बस्ताकोला सोनारबस्ती, इंडस्ट्री कोलियरी, भगतडीह एना कोलियरी, बोरगढ़, शिमलाबहाल सहित कई क्षेत्रों में जनता ने गर्मजोशी से स्वागत कर अपार समर्थन जताया। भूतगढ़िया स्थित अंबेडकर चौक पर माल्यार्पण के बाद स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्होंने आभार व्यक्त किया।

चौथाईकुल्ही की ऐतिहासिक जनसभा में हजारों की संख्या में उमड़ी जनता का स्नेह अभिभूत करने वाला रहा। इसके अलावा ताराबगान, सुगियाडीह दास टोला, जोड़ापोखर बस्ती जूता गेट, भौंरा–8 नंबर, मोहलबनी नगीना, मोहनबागान और पाथरडीह कोलवाशरी में भी जनसंपर्क के दौरान लोगों ने भव्य स्वागत कर पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।

संजीव सिंह ने सभी क्षेत्रों की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह प्रेम और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *