#कोल_सिटी_न्यूज़#जोरापोखर (काजल राय):- जामाडोबा के डिगवाडीह ग्राउंड में टाटा स्टील फाउंडेशन के झरिया डिवीजन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जामाडोबा और सिजुआ क्षेत्र की करीब 550 सामुदायिक महिलाओं के साथ फाउंडेशन की महिला कर्मचारी भी शामिल हुईं। मुख्य अतिथि सुनीता रजोरिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिशा कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई तथा कई महिला लीडर्स ने अपनी प्रेरणादायक सफलता की कहानियां साझा कीं। साथ ही बेहतर कृषि कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और प्रश्नोत्तरी सत्र भी आयोजित किया गया।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#Jharkhand#ExploreDhanbad

