जोड़ापोखर में मुस्लिम एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

जोड़ापोखर में मुस्लिम एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

#कोल_सिटी_न्यूज़#जोरापोखर (काजल राय):- जोड़ापोखर नंबर 1 स्थित समाजसेवी मोहम्मद अफ़ज़ल के निवास पर मुस्लिम एजुकेशन एंड सोशल वेलफ़ेयर सोसाइटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सोसाइटी के कार्यों को और अधिक सुचारू रूप से संचालित करना तथा शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े नए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था।

बैठक में निजाम आलम, असमत खान, परवेज अहमद अजीज, जसीम खान, राजन अंसारी, नदीम खान, मुर्शीद आलम अंसारी, फिरोज तथा मोहम्मद शाहिद सहित सोसाइटी के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें धनबाद जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को सम्मानित करना, मेधावी मुस्लिम छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान प्रदान करना, तथा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।

तय किया गया कि इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन आगामी 28 दिसंबर को भव्य रूप से किया जाएगा। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *