#कोल_सिटी_न्यूज़#जोरापोखर (#काजल_राय):-
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शुक्रवार को जोरापोखर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने की।
थाना प्रभारी ने उपस्थित शांति समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मिलजुलकर होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम और उल्लास का पर्व है, जिसमें लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि त्योहार की गरिमा बनाए रखें।
उन्होंने बताया कि होली के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या आपराधिक गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Holi @coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

