जोरापोखर में संयुक्त बस्ती समिति का मिलन समारोह आयोजित

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद(#काजल_राय):- जोरापोखर स्थित डिगवाडीह 12 नंबर महात्मा गांधी स्मारक विद्यालय परिसर में संयुक्त बस्ती समिति का मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बबन कुमार ने की, जबकि संचालन दिलीप कुजूर ने किया।

मुख्य अतिथि लखी दास ने बस्तीवासियों को संगठित होकर झरिया के विकास, पुनर्वास व रोजगार से जुड़ी समस्याओं पर सोचने का आह्वान किया। नगर निगम चुनाव में विकास समर्थक प्रत्याशी को सहयोग करने की बात कही गई।

समारोह में विभिन्न बस्तियों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पानी, बिजली, नाली व सड़क की समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया गया।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Jorapokhar#Digwadih#BastiSamiti#SanyuktBastiSamiti,#MilanSamaroh#Jharia#JhariaVikas#Punarvas#Rozgar#NagarNigamChunav#BastiVikas#LocalNews#Dhanbad#Pani#Bijli#Sadak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *