#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):- किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने JEE Main 2026 सेशन-1 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। National Testing Agency द्वारा घोषित परिणामों में सक्षम तनिष्क ने 95.33 पर्सेंटाइल, आयुष कुमार शुक्ला ने 93.88 पर्सेंटाइल और श्रेयांस राज साव ने 90.32 पर्सेंटाइल प्राप्त किए।
जनवरी में आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय की निर्देशिका डॉ. शोभा सिन्हा एवं प्राचार्या डॉ. स्नेहलता ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “संघर्ष जितना कठिन होता है, सफलता उतनी ही मीठी होती है।”
विद्यालय परिवार व सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
#KidsgardensecondarySchool @coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

