#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):- धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 43 में पार्षद प्रत्याशी अल्पना दे का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। झरिया के विभिन्न मोहल्लों एवं इलाकों में पहुंचकर उन्होंने घर-घर जाकर जनता से मुलाकात की और आगामी नगर निगम चुनाव में समर्थन की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने अल्पना दे का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सड़क, पानी, सफाई एवं जलनिकासी जैसी मूलभूत समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई। अल्पना दे ने आश्वासन दिया कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड 43 के समग्र विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।
अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और जगह-जगह लोगों ने उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

