#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद (#रणधीर_कुमार):- झरिया में एलपीजी गैस की संभावित कमी की अफवाह फैलने से गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बाद लोग गैस आपूर्ति को लेकर चिंतित हैं।
चौधरी गैस एजेंसी और देविका गैस एजेंसी में लंबी कतारें देखी गईं। एजेंसी प्रबंधकों ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर दिया जा रहा है।
वहीं सरकार और जनप्रतिनिधियों ने भी स्पष्ट किया है कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर लेने की अपील की गई है, ताकि अनावश्यक भीड़ और अफरा-तफरी से बचा जा सके।
@coalcitynewz #coalcitynewz#LPGGAS#LPGCylinder#LPGPrice#LPGUpdate#LPGNews#LPGSubsidy#GasCylinder#GasPrice#GasUpdate#GasNews#CookingGas#GasSupply#GasBooking#GasDelivery#BharatGas#IndaneGas#HPGas#LPGIndia#GasConnection#CylinderPrice

