झरिया में मां बेरी वाली का षष्ठम वार्षिक उत्सव भक्ति और उल्लास के साथ प्रारंभ

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- मां बेरी सेवक परिवार, झरिया धनबाद के तत्वावधान में बेरी वाली माता के षष्ठम वार्षिक उत्सव का शुभारंभ 20 जनवरी 2026, मंगलवार को सत्यनारायण मंदिर, झरिया में हुआ। दो दिवसीय इस कार्यक्रम की सफलता हेतु महिला सदस्यों द्वारा मां को चुनरी अर्पित कर विधिवत आह्वान किया गया।

वार्षिक उत्सव के प्रथम दिन 251 महिलाओं द्वारा मां का भव्य मंगल पाठ संपन्न हुआ। मंगल पाठ का वाचन कोलकाता से पधारी प्रसिद्ध पाठ वाचीका ममता सराफ द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंगल पाठ की रचयिता उषा गुप्ता एवं नरेंद्र गुप्ता विशाखापट्टनम से विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मां का स्वागत नौ कन्याओं द्वारा किया गया। साथ ही चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव एवं गजरा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मां बेरी परिवार द्वारा मां का भव्य दरबार सजाया गया तथा मां को 56 भोग, फल भोग एवं बूंदिया भोग अर्पित किया गया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में बेरी परिवार के संरक्षकगण एवं सदस्यों — राम प्रसाद कटेसरिया, सज्जन खरकिया, देवेंद्र खरकिया, अर्जुन तायल, विजय सिंघानिया, अशोक अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, रीता अग्रवाल, अणु तायल, अनीता खरकिया, शोभा बगड़िया, सरिता कटेसरिया तथा मां बेरी सेवक परिवार के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *