झरिया में श्री श्याम ध्वजा पद यात्रा व होली मिलन निशान शोभा यात्रा 4 मार्च को

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया:- श्री श्याम परिवार झरिया धाम की ओर से 365 दिन चलने वाली श्री श्याम ध्वजा पद यात्रा के अंतर्गत भव्य होली मिलन निशान शोभा यात्रा का आयोजन 4 मार्च 2026, बुधवार को किया जाएगा। यह शोभा यात्रा प्रातः 07:30 बजे श्री अग्रवाल धर्मशाला (पुराना भवन) से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्याम मंदिर झरिया धाम पहुंचेगी।

आयोजक श्री श्याम बाबा के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा के दौरान भक्तजन श्याम घनी को गुलाल एवं रंग अर्पित कर भक्ति भाव से होली मिलन उत्सव मनाएंगे।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि श्याम प्रभु को रंग लगाकर अपने जीवन को धन्य बनाएं। पूरे नगर में भक्ति, उल्लास और रंगों का वातावरण देखने को मिलेगा।

@coalcitynewz #coalcitynewz

#ShyamDhvajPadyatra#ShyamParivarJhariaDham#HoliMilan2026#NishanShobhaYatra#JhariaDham#ShyamBaba#HoliCelebration#DevotionalJourney

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *