झरिया में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, लाखो का भारी नुकसान

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया:-झरिया सिंह नगर स्थित तेजन सिंह तालाब के पास बने एक स्क्रैप गोदाम में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह गोदाम धनबाद गांधी रोड निवासी दीपक साव का बताया जा रहा है।

गोदाम में रखी प्लास्टिक की बोतलें व अन्य स्क्रैप सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गोदाम मालिक दीपक साव के अनुसार, आग से करीब लाखो रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि वे अपने धनबाद स्थित घर पर थे, तभी स्थानीय लोगों ने फोन कर आग लगाने की सूचना दी। इसके बाद तुरंत झरिया पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

स्क्रैप गोदाम में लगी आग पर देर तक मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चलाया। घटना में गोदाम में रखा प्लास्टिक व अन्य स्क्रैप सामग्री जलकर राख हो गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *