#कोल_सिटी_न्यूज़#रांची/#धनबाद: शीतकालीन विधानसभा सत्र में झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने झरिया व धनबाद जिले में अग्निकांड, भू-धंसान व डूबने की घटनाओं के दौरान राहत-बचाव संसाधनों की कमी का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित व सुसज्जित बचाव दल की अनुपलब्धता से आपदा कार्य प्रभावित होता है।
सरकार के उत्तर पर असंतोष जताते हुए विधायक ने स्थाई बचाव दल की व्यवस्था की मांग की।इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि खनन क्षेत्र की आपदाओं की जिम्मेदारी बीसीसीएल की है, जबकि एनडीआरएफ/एसडीआरएफ को भी आवश्यकता अनुसार भेजा जाता है। मंत्री ने बताया कि डूबने की घटनाओं से निपटने के लिए जिले के दो गोताखोरों को डीप डाइवर प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया है।
#विधायक#Vidhayak#MLA#Janpratinidhi
#Vidhansabha#Neta#coalcitynewz#PublicRepresentative#JantaKeNeta#LocalLeader#PoliticalLeader @coalcitynewz

