#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- झरिया स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित 43वां तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का समापन शनिवार को द्वादशी के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ।
महोत्सव के तीसरे दिन बाबा श्याम को विभिन्न प्रकार के विशेष भोग अर्पित किए गए। इनमें बुंदिया भोग, चूरमा भोग, दिलकसार भोग, काजू बर्फी भोग, केसरिया पिस्ता पेड़ा, मेवा भोग सहित 56 प्रकार के व्यंजन शामिल रहे। मंदिर परिसर में “आयो फागन मेलो, बाबा म्हारा हेलो, चलो खाटू… होलिया में उड़े रे गुलाल, श्याम तेरे मंदिर में” जैसे भजनों की गूंज से भक्तिमय वातावरण बन गया।
भोग अर्पण के पश्चात भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई। बाहर से आए प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
सर्वप्रथम कोलकाता से आई डोली अग्रवाल ने अपने भजनों से समा बांधा। इसके बाद राजस्थान से पधारे दीपांशु अग्रवाल ने भक्ति रस की धारा प्रवाहित की। कार्यक्रम का समापन कोलकाता से आई चंग धमाल पार्टी टीम की जोशीली प्रस्तुति के साथ हुआ।
महोत्सव को सफल बनाने में रघुवीर गोयल, शिव कुमार अग्रवाल, नवीन पोद्दार, अभिषेक अग्रवाल, विवेक सिंगल, संदीप कथूरिया, नीलेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, दिनेश चिनानिया, राजेश तुलस्यान, पवन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, संजय केडिया, आयुष जालान और यशवंत अग्रवाल सहित कई सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
#coalcitynewz @coalcitynewz
#Jharia#ShriShyamMandir#FalgunMahotsav#ShyamBaba#KhatuShyam#56Bhog#BhajanSandhya#ChangDhamal#FaganMela#DwadashiCelebration#Kolkata#Rajasthan#Dhanbad#ShyamPremi#JaiShriShyam

