झरिया–सिंदरी मार्ग से हटाया गया ब्रिटिश कालीन अनुपयोगी रोपवे, यातायात हुआ सुरक्षित

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#झरिया:- उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर झरिया–सिंदरी मुख्य मार्ग पर स्थित ब्रिटिश कालीन समय की अनुपयोगी रोपवे संरचना को सुरक्षित तरीके से हटाया गया।

वर्षों से बंद यह ढांचा सड़क पर चलने वालों के लिए खतरा बना हुआ था। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश के बाद दो क्रेन व स्थानीय थाना की सहायता से इसे हटाया गया। इससे अब मार्ग पर यातायात सुगम व सुरक्षित हो गया है।

@coalcitynewz #coalcitynewz

#DhanbadNews#JhariaSindriRoad#RopewayRemoved#RoadSafety#DistrictAdministration#AdityaRanjan#TrafficSafety#JhariaNews#SindriNews#JharkhandNews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *