डिगवाडीह गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व

#कोल_सिटी_न्यूज़#जोरापोखर (#काजल_राय):-

डिगवाडीह स्थित गुरुद्वारा साहिब में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा को भव्य व अलौकिक ढंग से सजाया गया। गुरु का दीवान फूलों से सुसज्जित किया गया, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झरिया विधायक रागनी सिंह की पुत्री सताक्षी सिंह तथा पूर्व पार्षद सुजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे। गुरुद्वारा कमेटी द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।गुरुद्वारा के ग्रंथी योगेंद्र सिंह ने अपने प्रवचन में कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर समाज को साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने सिख समुदाय को शस्त्र और बाणी दोनों से जोड़ने की प्रेरणा दी तथा अपना सर्वस्व देश और धर्म के लिए न्योछावर कर दिया।

रामगढ़ कैंट से पधारी सर्वजीत सिंह की कीर्तन मंडली ने मधुर कीर्तन के माध्यम से गुरु जी के संदेशों को संगत तक पहुँचाया। “जो बोले सो निहाल” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इससे पूर्व 5 जनवरी से 9 जनवरी तक स्त्री संगत द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें ज्ञान कौर, जागीर कौर, बलविंदर कौर, रजनी कौर, कमलजीत कौर, रानी कौर सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहीं। वहीं 9 जनवरी से 11 जनवरी तक गुरुद्वारा में अखंड पाठ का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत समापन हुआ।

प्रकाश पर्व के अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान रंजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, समिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, जसदीप सिंह, सरजीत सिंह, प्रताप सिंह, जोगिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

@coalcitynewz #coalcitynew

#guruGobindSinghJi#PrakashParv#359thPrakashParv#GurudwaraDigwadih#Jorapokhar#SikhCommunity#KhalsaPanth#JoBoleSoNihal#Gurbani#Kirtan#AkhandaPath#LangarSewa#SikhHistory#DevotionalNews#JharkhandNews#DhanbadNews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *