डोर-टू-डोर अभियान में जुटे कृष्णा अग्रवाल, कई इलाकों में किया संपर्क

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):- झरिया के वार्ड 36 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व पार्षद एवं प्रत्याशी कृष्णा अग्रवाल ने बोरा पट्टी, सोना पट्टी, लाल बाजार, मेन रोड और जूता पट्टी सहित कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा।

डोर-टू-डोर अभियान के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर विकास कार्यों, साफ-सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। क्षेत्रवासियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की।

जनसंपर्क के दौरान कई जगहों पर उन्हें लोगों का सकारात्मक समर्थन और उत्साह देखने को मिला। वार्ड 36 में लगातार बढ़ती चुनावी गतिविधियों से मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *