धनबाद में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, जगह-जगह मिला अपार जनसमर्थन

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ता जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें देवतुल्य जनता का अपार स्नेह, आत्मीय स्वागत और अटूट समर्थन मिल रहा है।

जनसंपर्क के क्रम में चिल्ड्रेन_पार्क के समीप, रेलवे इंस्टिट्यूट धनबाद, रतनजी रोड पुराना बाज़ार, गोल बिल्डिंग, भिस्ती पाड़ा, लाहबानी धैया एवं कोरोंगा पट्टी धैया में स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत कर पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया।

स्टेशन रोड स्थित संत एंथोनी चर्च में ईसाई समुदाय ने आत्मीय स्वागत करते हुए संजीव सिंह को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। वहीं ठाकुर कुल्ही झंडा चौक पर भी जनता ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

लोयाबाद, लोयाबाद 7 नंबर, पांडेयडीह तेतुलमारी, कतरास बाज़ार टंडा, कतरास तिलाटांड तथा छताबाद कतरास में भी जनसंपर्क के दौरान लोगों ने स्नेह, सम्मान और विश्वास व्यक्त करते हुए बदलाव के संकल्प के साथ अपना समर्थन दिया।

संजीव सिंह ने सभी क्षेत्रों की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनआशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है और जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही उनकी प्राथमिकता होगी।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *