#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर बुधवार को मेयर प्रत्याशी एवं झरिया के पूर्व विधायक माननीय संजीव सिंह के समर्थन में जनसंपर्क अभियान ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा और जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कशियाटांड में आयोजित ग्राम पूजा में सहभागिता कर ग्राम देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों के स्नेह और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
इसके बाद बोरागढ़ एवं सुरेंद्र कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर ग्राउंड में देवतुल्य जनता से मुलाकात की गई, जहां स्थानीय समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
भूतगढ़िया शिव मंदिर (नियर जामाडोबा पुटकी रोड) में आयोजित शिव चर्चा में शामिल होकर भगवान शिव से ज़िले की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।
मनईटांड ताड़बंगला पानी टंकी क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया। पुरानी स्टेशन क्षेत्र में हजारों की भीड़ उमड़ी, जहां ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
जनसंपर्क अभियान हीरापुर, पुरानी स्टेशन रोड, मनईटांड, ताड़बंगला और पानी टंकी क्षेत्र तक पहुंचा, जहां हर क्षेत्र में उत्साह और बदलाव की लहर साफ दिखाई दी।
इसी क्रम में गजुआटांड़ में चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा। समर्थकों ने संजीव सिंह को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाने का संकल्प दोहराया।
जनसभा को संबोधित करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पारदर्शी व्यवस्था, बेहतर स्वच्छता, सुदृढ़ पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे हर वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर अमित गुप्ता, रिंकू ख़ान सहित हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
@coalcitynewz #coalcitynewz
#DhanbadDistrict#Dhanbad#CoalCity#Jharkhand#DhanbadNews#Jharia#Katras#Sindri#Hirapur#BankMore#DhanbadUpdates#DhanbadLive#DhanbadCity#JharkhandNews

