#कोल_सिटी_न्यूज़#रांची:- धनबाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्था एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। सरकारी अस्पतालों में सीमित मशीनें, लंबी प्रतीक्षा सूची और निजी अस्पतालों में अत्यधिक खर्च आम लोगों पर भारी बोझ डाल रहे हैं। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) के आईसीयू में स्वच्छता की कमी और मरीजों को बाहर से दवाइयाँ खरीदने की मजबूरी एक बार फिर व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर रही है।
इन्हीं गंभीर मुद्दों को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में तात्कालिक सुधार की मांग की और कहा कि आम जनता इन समस्याओं से जूझ रही है।
उनके सवालों पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आश्वस्त किया कि सरकार पूरी गंभीरता से मामले की समीक्षा कर रही है और जल्द ही इन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सरकार की प्राथमिकता है और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।धनबाद के लोगों को अब उम्मीद है कि जल्द ही इलाज की बेहतर और सुलभ सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
#विधायक#Vidhayak#MLA#Janpratinidhi
#Vidhansabha#Neta#coalcitynewz#PublicRepresentative#JantaKeNeta#LocalLeader#PoliticalLeader @coalcitynewz

