धनसार थाना का एसएसपी प्रभात कुमार ने किया औचक निरीक्षण

#क़ोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने धनसार थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की व्यवस्थाओं, अपराध एवं अपराधी अनुश्रवण तंत्र (सीसीटीएनएस), मालखाना, महिला सहायता कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए प्रत्येक माह कम से कम 10 कांडों का अनुसंधान कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करने का निर्देश दिया।

साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने, लंबित वारंट तामिल करने तथा फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#Jharkhand#ExploreDhanbad

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *