#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):- वार्ड संख्या 45 की पार्षद प्रत्याशी मेघा देवी एवं पिंकू चंद्रवंशी ने धर्मानगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन और आशीर्वाद मांगा। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को सुना।
उन्होंने कहा कि वार्ड 45 में सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत करते हुए समस्याओं से अवगत कराया और सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रत्याशियों ने विश्वास दिलाया कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

