धनबाद से रांची तक आंदोलन की चेतावनी- रागिनी सिंह
#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- आज धनबाद नगर निगम कार्यालय के समीप आयोजित धरना-प्रदर्शन में झरिया विधायक माननीय रागिनी सिंह शामिल हुईं। इस अवसर पर भाजपा के प्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धरना को संबोधित करते हुए विधायक रागिनी सिंह ने सरकार के रवैये का कड़ा विरोध किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि नगर निगम चुनाव दलगत आधार पर, ईवीएम से और पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से नहीं कराए गए, तो यह आंदोलन धनबाद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रांची तक जाएगा और उससे भी व्यापक रूप लेगा।
उन्होंने कहा कि यह संघर्ष लोकतंत्र की गरिमा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है, जिसे भारतीय जनता पार्टी पूरी दृढ़ता और संकल्प के साथ आगे बढ़ाएगी।
@coalcitynewz #coalcitynewz#PRD#Dhanbad#धनबाद#Jharkhand#झारखंड#कोयलांचल#Koylanchal#CoalCity#स्थानीय_समाचार#LocalNews#समाज#S

