*नामांकन के अंतिम दिन सुबह 10 बजे से पहुंचने लगे प्रत्याशी*

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद :- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव को लेकर समाहरणालय के मैन गेट व मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था थी। दोनों स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी भारी उत्साहित रहे। सुबह 10 बजे से प्रत्याशी समाहरणालय पहुंचने लगे। उन्हें कतारबद्ध तरीके से प्रवेश कराया गया। वहीं मुख्य प्रवेश द्वार से केवल निकाय चुनाव के महापौर व वार्ड पार्षद के प्रत्याशी एवं उनके साथ चार व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति रही। समाहरणालय के ग्राउंड फ्लोर में प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने के लिए डेस्क की व्यवस्था की गई थी।

सुरक्षा कर्मियों द्वारा समाहरणालय में प्रवेश से पहले प्रत्याशी की जांच की गई। साथ ही वीडियोग्राफी भी की गई। नामांकन दाखिल करने के बाद कई प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। वहीं समाहरणालय के मुख्य गेट के बाहर बड़ी संख्या में प्रत्याशी के समर्थक जुटे रहे।

#PRD#Dhanbad @coalcitynewz #coalcitynewz#DhanbadDistrict#Dhanbad#Jharkhand#CoalCity#Koylanchal#Jharia#Sindri#Govindpur#Katras#BankMore#DhanbadNews#DhanbadUpdates#ApnaDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *