नामांकन के दौरान समाहरणालय में चाक-चौबंद सुरक्षा, प्रवेश-निकास के लिए अलग गेट

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव को लेकर समाहरणालय के मैन गेट व मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था है। दोनों स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद है।

मुख्य प्रवेश द्वार से केवल निकाय चुनाव के महापौर व वार्ड प्रत्याशी एवं उनके साथ चार व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति है। इसके अलावा नामांकन पत्र खरीदने वालों के लिए प्रवेश की अनुमति है।

सुरक्षा कर्मियों द्वारा समाहरणालय में प्रवेश से पहले प्रत्याशी की जांच की जा रही है। साथ ही वीडियोग्राफी भी हो रही है। वहीं नामांकन करने के बाद प्रत्याशियों के बाहर निकालने के लिए अलग गेट चिन्हित है।

#PRD#Dhanbad @coalcitynewz #coalcitynewz#DhanbadDistrict#Dhanbad#Jharkhand#CoalCity#Koylanchal#Jharia#Sindri#Govindpur#Katras#BankMore#DhanbadNews#DhanbadUpdates#ApnaDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *