परसाटांड हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया/#धनबाद:- झरिया विधानसभा क्षेत्र के भगतसिंह परसाटांड स्थित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्री संकट मोचन दल के तत्वावधान में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल हुए, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों के साथ यात्रा को उत्साहपूर्वक आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर मंदिर में पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान आचार्य संदीप मिश्रा एवं अजय पंडित के द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत कराई।

श्री संकट मोचन दल के सदस्यों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

@coalcitynewz #coalcitynewz#DhanbadDistrict#Dhanbad#CoalCity#Jharkhand#DhanbadNews#Jharia#Katras#Sindri#Hirapur#BankMore#DhanbadUpdates#DhanbadLive

#DhanbadCity#jharkhandnewslive

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *