#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद/#पाथरडीह
(9102277708):- पाथरडीह हार्ट तल्ला नीचे बस्ती में आज पूर्व पार्षद सुमित सुपकार एवं ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र से जुड़े चयनित प्रतिभाओं के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की सेवा में चयनित बेटी मुस्कान कुमारी, जिनका चयन सीमा सुरक्षा बल (BSF) में हुआ है, क्षेत्र के कृष्णा कुमार मोदक (एमबीबीएस) तथा बीदेश्वरी गोराई (सहायक प्रधानाचार्य पद पर चयनित) को ग्रामीणों द्वारा फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
पूर्व पार्षद पुष्पा सुपकार द्वारा चयनितों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद सुमित सुपकार ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे पढ़-लिखकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। एक छोटे से क्षेत्र से तीन-तीन सम्मानित पदों पर चयन होने से पूरा इलाका गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेटियों को मुस्कान कुमारी से प्रेरणा लेकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने गांव से चयनित डॉक्टर से सप्ताह में एक दिन गांव में सेवा देने का सुझाव भी रखा।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से किशुन भट्टाचार्य, बैजनाथ रवानी, घोलतू मोदक, बादल सुपकार, अनिल विंद, दिलबर रवानी, अंजू सरकार, अनिल दे, सपन चटर्जी, गौरी शंकर रवानी, श्री कृष्णा कुमार भट्टाचार्य, विष्णु रवानी, सोमेश सुपकार, मिथुन, गौतम, अजीत, संदीप सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
@coalcitynewz #coalcitynew
#Jharia#Pathardih#FelicitationCeremony#MuskanKumari#BSF#KrishnaKumarModak#MBBS#BideshwariGorai#Education#RuralPride#NationService#Dhanbad#Jharkhand

