पूर्व विधायक कुंती देवी ने संभाली कमान धनबाद के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर संजीव सिंह के पक्ष में मांगा जनसमर्थन

#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद :- गुरुवार को झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी ने अपने सुपुत्र पूर्व विधायक एवं मेयर प्रत्याशी माननीय संजीव सिंह के समर्थन में धनबाद नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों एवं वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क के दौरान माता कुंती देवी ने घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की तथा संजीव सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और संजीव सिंह के प्रति स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद व्यक्त किया।

माता कुंती देवी ने कहा कि संजीव सिंह ने हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि धनबाद की जागरूक जनता विकास, पारदर्शिता और जनहित की सोच को आगे बढ़ाने के लिए संजीव सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएगी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर समर्थकों ने एकजुट होकर विजय का संकल्प भी दोहराया। यह अभियान नगर निगम चुनाव को लेकर बढ़ती सक्रियता और जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत दे रहा है।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand #ExploreDhanbad #IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *