#कोल_सिटी_न्यूज़#धनबाद:- अलकडीहा, झरिया के भूतपूर्व विधायक संजीव सिंह ने जनता श्रमिक संघ के बैनर तले शुक्रवार को लोदना क्षेत्रीय कार्यालय में बीसीसीएल प्रबंधन के साथ मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता की। उन्होंने साइडिंग के मजदूरों का वर्षों से लंबित पीएफ भुगतान, आउटसोर्सिंग कंपनियों की लापरवाही, वेतन पर्ची, आईडी कार्ड व हेल्थ कार्ड जारी करने सहित कई मुद्दे प्रमुखता से उठाए।
पूर्व विधायक ने प्रबंधन को एक माह के भीतर सभी समस्याओं के समाधान का समय दिया और चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण नहीं होने पर जनता श्रमिक संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। वहीं बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया।
वार्ता के दौरान प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक एस. के. सिन्हा, एपीएम दिलीप कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी संजीव कुमार कश्यप, वित्त पदाधिकारी पासवान जी उपस्थित थे। वहीं जनता श्रमिक संघ की ओर से श्रमिक संघ प्रतिनिधि संतोष सिंह, मुद्रिका पासवान, शैलेन्द्र उर्फ छोटू, संजय यादव, आलोक पंपम, रविकांत पासवान, रामाधार सिंह, गोपाल चौधरी, मोहन पाण्डेय एवं अजय शामिल रहे। इसके अलावा आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से मिथिलेश सिंह भी वार्ता में मौजूद थे। बैठक के दौरान जनता श्रमिक संघ के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
@coalcitynewz #coalcitynewz#JantaShramikSangh#WorkersIssues#ManagementTalks#BCCL#CoalBelt#Dhanbad#LabourRights#OutsourcingWorkers#IndustrialDiscussion

