#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया(#धनबाद):- 14 फरवरी 2026 को बालिका विद्या मंदिर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल समारोह उत्साह और भावुक माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव श्री दीपक अग्रवाल, श्री प्रमोद जालुका, उपाध्यक्ष श्री ललित अग्रवाल, विद्यालय अध्यक्ष श्री हरीश राठी, प्राचार्या श्रीमती पूनम गोयल, उपप्राचार्या श्रीमती रंजू सिन्हा एवं विद्यार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। कक्षा 11वीं के छात्रों ने नृत्य, गीत, कविता व नाटक से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वहीं 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा कर शिक्षकों का आभार जताया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मिस्टर बालिका’ आदर्श गुप्ता और ‘मिस बालिका’ प्रत्यूषा केसरी का चयन रहा। अंत में सभी विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। कक्षा 11वीं के छात्रों एवं शिक्षकों के सहयोग से समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
#BalikaVidyaMandir @coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

