महलों से नहीं, मोहल्ले से होगा मेयर – शमशेर आलम का गूंजा नारा

#कोल_सिटी_न्यूज़#जोरापोखर(#धनबाद):- धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उनका नारा – “महलों से नहीं, मोहल्ले से होगा मेयर” – लोगों के बीच खूब गूंजा।

जनसंपर्क के क्रम में शमशेर आलम ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि नगर की असली ताकत मोहल्लों में बसती है और जनता की समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर ही संभव है।

अभियान के दौरान समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और नगर के विकास के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। उनका कहना है कि स्वच्छ शहर, सुचारू जल निकासी, मजबूत सड़कें और हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

@coalcitynewz #coalcitynewz#Dhanbad#Jharia#Koylanchal#DhanbadJharia#CoalCity#KoylaNagri#DhanbadDiaries#JhariaLife#KoylanchalPride#ProudOfDhanbad#JhariaCity#HeartOfKoylanchal#DhanbadVibes#JhariaVibes#CoalBelt#Jharkhand#ExploreDhanbad#IncredibleJharkhand

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *