मानवता की मिसाल बना रक्तदान शिविर, राम मंदिर परिसर में सेवा का संकल्प

#कोल_सिटी_न्यूज़#जोरापोखर(#काजल_राय):- जियलगोड़ा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप स्थित राम मंदिर परिसर में सोमवार को मानस मंदिर कमिटी की ओर से झा जी फाउंडेशन तथा जेएएस अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मंदिर कमिटी के अध्यक्ष सह समाजसेवी गणेश साव ने अपनी पत्नी रूबी देवी और सचिव जोगेंद्र सिंह के साथ रक्तदान कर किया।

इस अवसर पर “एक कदम इंसानियत की ओर” पहल के तहत मंदिर कमिटी द्वारा लगभग 150 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया तथा सभी को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की चुनाव आइकॉन श्वेता किन्नर, सुदेश्वर भारती, अनुभावत पंडित, दिवाकर प्रसाद, लीना जैसवाल सहित कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष गणेश साव और सचिव जोगेंद्र सिंह द्वारा रक्तदान करते हुए तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए मानव सेवा का संदेश दिया गया।

@coalcitynewz #coalcitynewz#जोरापोखर#Jorapokhar#झरिया#Jharia#धनबाद#Dhanbad#LocalNews#न्यूज़#News#BreakingNews#LatestNews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *