#क़ोल_सिटी_न्यूज़#बिहार/#किशनगंज:
किशनगंज की ऐतिहासिक भूमि आज कई विकास योजनाओं की साक्षी बनी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ठाकुरगंज में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनता से संवाद किया और जिले के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएँ किशनगंज के विकास को नया आयाम देंगी। सुशासन से समृद्धि के लक्ष्य को साकार करते हुए राज्य सरकार बिहार और बिहारवासियों के उन्नयन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, दिलीप जायसवाल, जमा खान, ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
@coalcitynewz #coalcitynewz#Kishanganj#Thakurganj#NitishKumar#SamratChaudhary#VijayKumarChaudhary#DilipJaiswal#JamaKhan#GopalKumarAgarwal#JanSamvad#VikasYojana#BiharSarkar#Sushasan

