#कोल_सिटी_न्यूज़#रांची:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को विभाग के आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट की प्रति भेंट की।
बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री को वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। साथ ही वर्ष 2026–27 के लिए तैयार की गई योजनाओं और विभिन्न विकास कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं की जानकारी लेते हुए विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की।
coalcitynewz #coalcitynewz#HemantSoren#Jharkhand#PathNirmanVibhag#SunilKumar#JharkhandGovernment#Budget2026_27#Development#RoadDevelopment#JharkhandNews#GovernmentMeeting

