मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मानगो की नवनिर्वाचित महापौर की शिष्टाचार भेंट

#कोल_सिटी_न्यूज़#रांची:- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मानगो नगर निगम, जमशेदपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता तथा पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुलाकात की।

यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

इस दौरान नगर क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विषयों एवं भविष्य की योजनाओं पर संक्षिप्त चर्चा हुई। महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने मानगो क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा जताई।

मुख्यमंत्री ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

#coalcitynewz @coalcitynewz #HemantSoren#KalpanaSoren#Jamshedpur#JharkhandNews#Meeting

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *