मेड इन इंडिया वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की ऐतिहासिक शुरुआत, मां काली की धरती से मां कामाख्या की भूमि तक सफर

#कोल_सिटी_न्यूज़#दिल्ली:- यह वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह मेड इन इंडिया है, जिसे बनाने में भारतीय इंजीनियरों, तकनीशियनों और श्रमिकों के परिश्रम का पसीना शामिल है।

देश की ये पहली #Vande_Bharat_Sleeper ट्रेन मां काली की धरती को मां कामाख्या की पावन भूमि से जोड़ रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि यह ट्रेन आत्मनिर्भर भारत, आधुनिक तकनीक और स्वदेशी निर्माण क्षमता का सशक्त प्रतीक है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इस अत्याधुनिक ट्रेन का विस्तार पूरे देश में किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और तेज़ यात्रा का अनुभव मिलेगा।

@coalcitynewz #coalcitynewz#VandeBharatSleeper#MadeInIndia#AtmanirbharBharat#IndianRailways#NewIndia#ModernIndia#PMNarendraModi#ViksitBharat#ProudToBeIndian

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *