मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को श्रमिक संगठनों का मिला समर्थन, भारी मतों से विजय का लिया संकल्प

#कोल_सिटी_न्यूज़#झरिया/धनबाद दिनांक: 6 फरवरी 2026:- नगर निगम चुनाव–2026 के अंतर्गत मेयर पद के लिए पूर्व विधायक व महापौर प्रत्याशी माननीय संजीव सिंह के चुनावी मैदान में उतरते ही जनसमर्थन निरंतर सशक्त होता जा रहा है। नामांकन के दूसरे दिन झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में जनता श्रमिक संघ एवं जनता मजदूर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का नेतृत्व संगठन के महामंत्री श्री सिद्धार्थ गौतम ने किया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक व महापौर प्रत्याशी संजीव सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जनता मजदूर संघ के महामंत्री श्री सिद्धार्थ गौतम ने कहा—

“संजीव सिंह ने हमेशा श्रमिकों और मजदूरों के हक़ की लड़ाई मजबूती से लड़ी है। उनके नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में मज़दूरों के हित सुरक्षित होंगे। हमारा पूरा संगठन एकजुट होकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताक़त से काम करेगा।”

वहीं पूर्व विधायक व महापौर प्रत्याशी माननीय संजीव सिंह ने संगठन के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा—

“श्रमिक और मजदूर समाज शहर की रीढ़ हैं। उनके विश्वास और समर्थन को मैं कभी टूटने नहीं दूँगा। यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर निगम को पारदर्शी, जवाबदेह और जनकल्याणकारी संस्था के रूप में विकसित करना मेरी प्राथमिकता होगी।”

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूरा संगठन एकजुट होकर महापौर प्रत्याशी संजीव सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर संगठन के संतोष सिंह, प्रदीप कुमार सिन्हा, गोपाल मिश्रा, मुद्रिका पासवान, शफ़ीर ख़ान, रंजय कुमार, संजीत सिंह, संतोष महतो, रुद्र प्रताप सिंह, कमलेश पासवान अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

@coalcitynewz #coalcitynewz#DhanbadDistrict#Dhanbad#CoalCity#Jharkhand#DhanbadNews#CoalCityNews#Jharia#Katras#Sindri

#Hirapur#BankMore#DhanbadUpdates#DhanbadLive#DhanbadCity

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *